फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आधा दर्जन इलाकों में दो घंटे कटौती, गर्मी बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
सराय हकीम में नई केबिल डालने के कार्य का निरीक्षण करते विद्युत विभाग के अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रविवार की अपेक्षा सूरज सोमवार को नरम रहा। दोपहर में तापमान 43 डिग्री रहा, मगर गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखी। इस दौरान बिजली मरम्मत के कार्यों के चलते शहर के आधा दर्जन इलाकों में दो घंटे की कटौती ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि, इस मरम्मत के बाद ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग से लोगों को राहत मिली है, मगर विद्युत कटौती के समय लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बिजनेस प्लान के तहत शहर के दुर्गाबाड़ी, गांधीपार्क, सराय हकीम, सराय सुल्तानी, स्वर्ण जयंती नगर केबिल बदली गईं। यहां नई एबीसी केबिल डाली गई। इन इलाकों में ओवरलोडिंग की समस्या के चलते आए दिन ट्रिपिंग से बिजली संकट गहराता था। इस दौरान दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक इन इलाकों में विद्युत कटौती हुई। इसी तरह मौलाना आजाद नगर के दो अलग-अलग इलाकों में 250-250 केवीए के दो ट्रांसफारमरों की क्षमता वृद्धि कर उन्हें 400-400 केवीए में बदला गया। इस कार्य के दौरान दोपहर में 11 बजे से 1 बजे तक कटौती रखी गई। इसके चलते इन इलाकों में भी बिजली संकट रहा और गर्मी से लोग परेशान रहे।
- शहर में बिजनेस प्लान के तहत लगातार मरम्मत व क्षमता वृद्धि का काम जारी है। दिन की पहली पारी में दो-दो घंटे की कटौती कर काम किए जा रहे हैं। इससे लोगों को आने वाले समय में दिक्कत दूर होगी। - एसके जैन अधीक्षण अभियंता, नगर क्षेत्र
विज्ञापन

भुजपुरा-बाबरी मंडी में पांच जगह विद्युत चोरी पकड़ी
अलीगढ़। गर्मी में ओवरलोडिंग को लेकर विद्युत विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। सोमवार की दोपहर शहर के भुजपुरा व बाबरी मंडी के पांच संयोजनों पर चोरी की गोपनीय सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल विद्युत टीमों को मौके पर भेजा गया, जहां चेकिंग में चोरी पाई गई। पांचों मामलों में विद्युत थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इस बात की तस्दीक एसके जैन अधीक्षक अभियंता नगर क्षेत्र ने की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें