फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गायत्री परिवार के हवन यज्ञ में शामिल हुईं मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन
गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पूजा में मुस्लिम महिलाओं ने भी भाग लिया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यक्रम ‘आओ गढे़ं संस्कारवान पीढ़ी’ के तहत रविवार को 35 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार करवाया गया। इनमें चार मुस्लिम गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने हवन यज्ञ में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ गायत्री परिवार द्वारा ये कार्यक्रम डॉ. पुनीता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
अलीगढ़ प्रभारी मंगलेश लता के अनुसार, पुंसवन संस्कार वैदिक काल से चली आ रही परंपरा है, जिसका वैज्ञानिक आधार है कि हम जैसी संतान चाहें, वैसी ही उत्पन्न कर सकते है। वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि गर्भवती के आहार दिनचर्या और सकारात्मक सोच का शिशु पर प्रभाव पड़ता है। यह कार्यक्रम सभी महिला चिकित्सकों के सहयोग से चल रहा है। इस कार्य को डॉ. अमिता मित्तल, सोनिया सिंह, शशिप्रभा तोमर, सीमा, बीना, आभा मिश्रा आदि संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें