श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में चिरंजीलाल इंटर कालेज में चल रही श्रीकृष्ण लीला में शुक्रवार को श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला का मंचन हुआ। आज की लीला में श्रीराधा कृष्ण का माल्यार्पण देवेंद्र कुमार, दिनेश यादव और योगेश गुप्ता एलआईसी ने किया।
सुदामा ने बालपन में भगवान श्रीकृष्ण के हिस्से के चने खा लिए थे, जिससे व दरिद्री हो गए। उनकी पत्नी ने हठ किया कि वे द्वारिका चल जाएं। पत्नी ने हठ करने पर वे दो मुट्ठी चावल लेकर द्वारिका के लिए चले। मार्ग में भगवान ने नाविक बनकर नदी से पार कराया। जब वे द्वारिका पहुंचे, भगवान कृष्ण उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें गले लगाया। आंसुओं से उनके चरण धोए और दो मुट्ठी चावल खाकर उन्हें दो लोक की संपत्ति प्रदान की।
लीला संयोजक प्रदीप महेश्वरी ने बताया कि शनिवार को होली की लीला का आयोजन होगा। होली लीला में राधा-कृष्ण एवं ग्वाल बाल, गोपियां फूलों की होली खेलेंगी। इस आयोजन के लिए अजमेर से करीब 10 कुंटल गेंदे, एक कुंटल गुलाब और एक कुंटल बेला के फूल मंगाए हैं। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल आदि थे।