क्षेत्र के गांव नगला खारी में शनिवार रात बरात चढ़त के दौरान रंगशाला (डांस पार्टी) देखने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
प्रथम पक्ष के उमेश ने तहरीर में कहा है कि गांव के बाबूराम की बेटी कुसमा की शादी में रंगशाला (डांस पार्टी) आई थी, जिसे देखने दूसरे पक्ष से भगवान दास उर्फ भीमा अपने साथियों के साथ रंगशाला के पास पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उमेश और भीमा में गाली-गलौज होने के साथ मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया। वहीं भीमा पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि बारात चढ़त के बाद उमश पक्ष ने भीमा के घर में घुसकर मारपीट कर घर में खड़ी बाइक व अन्य सामान की तोड़फोड़ कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट व तोड़फोड़ की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।