पिछले वर्ष अगस्त में हुई परीक्षा का परिणाम नवंबर में जारी हुआ। अब दौड़ की बारी आई तो इस दौड़ में ऐसी अभ्यर्थी भी पहुंच रही हैं। जो या तो गर्भवती हैं या फिर ताजा ताजा उनकी प्रसव प्रक्रिया हुई है। वे यहां पहुंचकर दौड़ के लिए समय मांगती हैं। चार दिन में ऐसी एक दर्जन अभ्यर्थी पहुंची हैं। वहीं, सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति द्वारा अलीगढ़ की ऐसी एक महिला अभ्यर्थी का लिखित आवेदन पत्र पोस्ट किया है, जिसमें युवती की ओर से भर्ती बोर्ड से समय मांगा है। उसके साथ-साथ उसी तरह के दो अनुरोध उसी पोस्ट की टिप्पणी में शामिल हुए हैं।
युवती के लिखित पत्र में साफ उल्लेख है कि वह अलीगढ़ में 12 फरवरी को दौड़ के लिए आमंत्रित है। मगर आठ माह की गर्भवती होने के चलते नहीं आ सकती। उसे समय दिया जाए। मगर नियम के अनुसार इन्हें बताया जा रहा है कि वे भर्ती बोर्ड में जाकर अपना प्रत्यावेदन दें। वहीं से उन्हें समय दिया जा सकता है। हां, यहां परीक्षा जारी रहने 27 फरवरी तक समय दिया जा सकता है।