सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कोमल बघेल थाना इगलास का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मथुरा के थाना जमुनापार में अप्रैल में लूट की घटना के बाद 30 मई को एसएसपी मथुरा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 2 जुलाई देर शाम 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग पांच लाख रुपये कीमत का 27 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरीशचंद्र और कोमल निवासी ग्राम कांका थाना इगलास के निवासी हैं। उन्हें डबल नहर पीली कोठी के सामने से चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने टीम के साथ गिरफ्तार किया है। हरीशचंद्र ने बताया कि ट्रक चालक है। जब भी ओडिशा या आंध्र प्रदेश जाता है तो वहां से गांजा लेकर आता है। यहां कोमल के साथ मिलकर बेचता है। मुनाफा आपस में बांटते हैं। अप्रैल में वह कटक (ओडिशा) गया था और मई में गांजा लाया था, जिसे बेच रहा था। बरसात के कारण गांजे को सुरक्षित स्थान पर छिपाने ले जा रहा था।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कोमल बघेल थाना इगलास का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मथुरा के थाना जमुनापार में अप्रैल में लूट की घटना के बाद 30 मई को एसएसपी मथुरा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोमल अभी पांच महीने पहले ही जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध अलीगढ़ और मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हरीशचंद्र के खिलाफ थाना इगलास में तीन मुकदमे दर्ज हैं।