फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराई मोपेड, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विलाप करती परिवार की महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मोपेड सवार रिश्ते के दो दोस्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर मौत हो गई। दोनों खैर क्षेत्र के गांव बझेड़ा में बेटी के रिश्ता देखने गए थे, देर शाम वहां से मोपेड पर सवार होकर हरदुआगंज लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। देर रात पहचान होने के बाद पुलिस परिवार को बुलाने में जुटी थी। कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंच भी गए थे।
विज्ञापन

हरदुआगंज बिजलीघर के सामने के निवासी (52) नंदराम पुत्र लेखराज की बेटी के रिश्ते की बात खैर क्षेत्र के गांव बझेड़ा के युवक से चल रही थीं। नंदराम अपने करीबी दोस्त रिश्ते के भाई (50) गोपाल पुत्र कंचन सिंह निवासी शाहपुर के साथ शनिवार को दिन में रिश्ता देखने बझेड़ा गए थे। वहां से लौटते समय लोधा क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव करसुआ के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मोपेड जा घुसी। इस दुर्घटना दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस सूचना पर पुलिस ने जेब में मिले कागजों व मोबाइल से उनकी पहचान होने के बाद परिवार को खबर दी। देर रात परिवार के कुछ लोग तो वहां पहुंच गए थे। कुछ का पुलिस को इंतजार था। परिवार के आने के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की तैयारी थी। सीओ गभाना करमवीर सिंह के अनुसार दुर्घटना में दो मौत हुई हैं। आगे की औपचारिकताएं भी पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें