फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दो पूर्व सीएम घरानों में जोरदार टक्कर, प्रतिष्ठा दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ का पंचायत चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में है, क्योंकि यहां पर दो पूर्व सीएम घरानों की जोरदार टक्कर हो रही है। जिसमें पूर्व सीएम कल्याण सिंह और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घराने की दो महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, दोनों खेमों का तनाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू’ की समधन विजय देवी भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार हैं। पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना देवी सपा की उम्मीदवार हैं।
भाजपा ने सभी 47 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो सपा ने महान दल के साथ 36 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं। इस रोचक मुकाबले में बसपा, कांग्रेस और रालोद भी कई वार्डों पर बेहतर पकड़ बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, निर्दलीयों ने भी कुछ वार्डों में बढ़त रखी है। निर्दलीयों के गुट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह भी अध्यक्ष पद पर जोरदार दावेदारी कर रहे हैं। मतगणना जारी है और रुझान आने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें