फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचल सरोवर में मरा मिला दो फीट लंबा कछुआ

Fri, 22 Sep 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कछुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवताओं की नगरी अचल सरोवर में गुरुवार रात एक मरा हुआ कछुआ मिला। कछुआ दो फीट लंबा था। 
विज्ञापन


बुधवार को अचल सरोवर पर रामलीला महोत्सव के दौरान सरयूपार लीला का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम की नाव के साथ ही मंचन के दौरान कोई हादसा होने की स्थिति में पीएसी की एक नाव भी चलती है। इस बार इस नाव में मोटर इंजन का इस्तेमाल किया गया था।

स्थानीय लोग मान रहे हैं कि इसी कारण कछुए की मौत हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि दो दिन पहले सरोवर की सफाई के लिए दवा डाली गई थी। इस कारण सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा कहते हैं कि सरोवर के जल जीवन को समाप्त करने के लिए किसी दवा की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोवर में जो आसपास के नाले नालियां खुल रहे हैं और उनसे जहरीला पानी आ रहा है। इसके अलावा लोग सरोवर में कूड़ा, गंदगी, केमिकल वेस्ट तक फेंकते हैं। कुछ कारखानों का केमिकल युक्त पानी भी सरोवर में जाता है। यह सब जल जीवन को समाप्त करने के लिए काफी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें