ट्रॉली में घुसी बाइक और सेंट्रो कार
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर इलाके में रविवार रात एक बाइक और कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। सोमना रोड पर खड़े सरिया से लदे एक ट्रॉली में बाइक और सेंट्रो कार घुस जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
घटना रविवार रात करीब 11 बजे सोमना रोड पर बरका गांव के पास की है, जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में बस्ट हो जाने के कारण, चालक ने ट्रॉली को बीच रास्ते में ही खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर लेकर चला गया था।
इसके बाद रात के करीब 11 बजे खैर से गुजर रही एक बाइक बीच रास्ते में खड़ी ट्रॉली से टकरा कर उसमें ही घुस गई। घटना में मोहल्ला नदी निवासी 32 वर्षिय प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना के कुछ देर बाद ही खैर की तरफ से आ रही एक कार ट्रोली में जा घुसी। इसमें कानपुर के रहने वाले अंकित की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गोलू व कार चला रहा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।