फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भदरोई में दिखाई दिए दो मगरमच्छ

Wed, 02 Apr 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चकमार्ग की झाड़ियों में दिखाई देता मगरमच्छ।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव भदरोई में मंगलवार को चकमार्ग के किनारे दो मगरमच्छ दिखाई पड़े। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन




गांव भदरोई निवासी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कच्चे चकमार्ग के किनारे दो मगरमच्छ घूमते नजर आए। दो मगरमच्छ होने की खबर गांव में पहुंची तो तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो चकमार्ग से चलकर खाई में भरे गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन




गांव के पास मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग के दरोगा धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि गांव भदरोई में मगरमच्छ होने की सूचना मिली है। गांव के लोगों से कहा गया है कि मगरमच्छ पानी से बाहर दिखाई पड़ें तो तत्काल खबर दें। टीम भेजकर उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें