क्षेत्र में स्वर्णकार की दुकान में लूट के इरादे से आए दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और लूटी गई एक बुलेट बाइक बरामद हुई है।
थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे गांव सहजपुरा में एक होटल पर दो युवक खाना खा रहे थे। होटल स्वामी को इनके पास हथियार होने की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को होटल से पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया, जिसे पीछाकर पोस्तिका बंबे के पास से पकड़ लिया, उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और एक बुलेट बाइक मिली।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जवां के गांव रामपुर निवासी विशाल और बुलंदशहर के थाना अरनिया के ग्वालिनी नगलिया निवासी संतोष बताए। पकड़े गए बदमाशों ने पिसावा में किसी स्वर्णकार की दुकान पर लूट की फिराक में होना बताया, उनके पास से बरामद बुलेट बाइक भी लूट की है, जो पंजाब के तजेंद्र सिंह के नाम है, जिसे आरोपियों ने गाजियाबाद से लूटना बताया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।