फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लाख के गांजा सहित दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
थाना टप्पल पुलिस ने अवैध 84 किग्रा0 नशीला पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रूपये एवं तस्करी मे? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना टप्पल क्षेत्र के हामिद पुर तिराहे से पुलिस ने मंगलवार रात गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 84 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए तस्कर नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर क्षेत्र में गांजा सप्लाई करते थे । पुलिस को इनके संबंध में जानकारी मिली तो टप्पल के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पवार को निर्देश दिए गए। उन्होंने पलवल अलीगढ़ रोड पर ट्रक संख्या यूपी 85 एटी 9600 को रोक लिया। आरोपियों ने अपने नाम ब्रजकिशोर निवासी रांची बागर थाना रिफाइनरी मथुरा और मोहित अग्रवाल थाना हाईवे निवासी रुकमणी बिहार मंडी मथुरा बताया। शुभम पटेल ने बताया कि पकड़े गए गांजा की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। ब्रजकिशोर ड्राइवर है। मोहित अग्रवाल गांजा तस्कर सरगना का भाई है। इन्हें सप्लाई के बदले में कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें