फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : साइकिल सवार दो बच्चे बस की चपेट में आने से बचे

विज्ञापन
बस के नीचे फंसी बच्ची की साइकिल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के अतिव्यस्त चौराहों में शामिल क्वार्सी चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो का जंजाल जानलेवा होने लगा है। रविवार दोपहर साइकिल सवार दो मासूम निजी बस की चपेट में आने से बच गए, मगर उनकी साइकिल बस के नीचे आ गई। यह देख बच्चों के पिता और आसपास मौजूद लोगों का एकबारगी दम सूख गया।
विज्ञापन

पीएसी मॉल के पीछे रहने वाले जयपाल क्वार्सी चौराहे पर स्थित कान्हा गेस्ट हाउस/मार्केट के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे गन्ने के जूस की ढकेल लगाते हैं। रविवार को उनके दो बच्चे करीब 10 वर्षीय बेटी ज्योति और सात वर्षीय बेटा स्कूल की छुट्टी होने के कारण घर से साइकिल पर पिता को खाना देने आ रहे थे। क्वार्सी होली चौक को जाने वाली गली तक बेतरतीब ऑटो खड़े थे, अचानक चालक ने ऑटो को मोड़ दिया, बचने की कोशिश में ज्योति की साइकिल पीछे से अतरौली की ओर से आ रही निजी बस की चपेट में आ गई। बच्चे बाल-बाल बच गए।
बस के अगले पहिये के नीचे फंसी साइकिल घिसटते हुए ट्रैफिक लाइट से काफी पहले तक पहुंच गई। लोगों के चिल्लाने पर चालक ने बस को रोका। इस दौरान कुछ देर यहां यातायात प्रभावित हुआ। बाद में यातायात पुलिसकर्मी आ गए और बस को चालक सहित थाने भेजा। इधर, बच्चों को सकुशल पाकर पिता ने कहा कि बच्चे बच गए, अब वह कुछ नहीं चाहता।
विज्ञापन

कभी पुराना अतरौली अड्डा से क्वार्सी तक था ये आलम
इस रोड पर इस तरह की घटनाएं नई बात नहीं हैं। बेशक, अब अतरौली अड्डा कमिश्नरी के सामने पहुंच गया, मगर जब यह अड्डा शहर के अंदर हुआ करता था, तब इसी तरह बस व ऑटो आदि दुर्घटना का कारण बनते थे। इस दौरान आए दिन दुर्घटना में लोगों के जख्मी व मौत तक होने के दुखद समाचार मिलते थे। कई बार आंदोलन हुए। अब अड्डा बाहर पहुंचने के बाद ये हालात क्वार्सी से पीएसी के बीच होने लगे हैं। अभी तीन दिन पहले ही पीएसी के पास एक सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत हुई है।
अवैध ऑटो अड्डे होंगे बंद, डग्गामारी पर कसेगी नकल
शहरों में बढ़ती जाम व दुर्घटनाओं की समस्या पर शासन ने डग्गामारी व अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ संज्ञान लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से प्रदेश भर के डीएम-एसएसपी को निर्देश जारी कर 30 अप्रैल तक एक सप्ताह का अभियान चलाकर अवैध ऑटो अड्डे व डग्गामारी बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा है कि इस अवैध परिवहन को संचालित कराने वाले माफिया पर गुंडा व गैंगेस्टर तक की कार्रवाई की जाए। 30 अप्रैल के बाद शासन को डीएम-एसएसपी अपने अभियान की आख्या भी भेजेंगे। साथ में जो अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं तो उन पर भी कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक को परिवहन विभाग और मजिस्ट्रेटों के साथ डग्गामार वाहन, अवैध अड्डों का संचालन और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया है, जहां जरूरत हो, वहां मुकदमा आदि के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें