फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थिनर डालने से अलाव में उठी लपटों में घिरे दो बच्चे, जलते हुए सड़क पर दौड़े, हालत गंभीर

Mon, 22 Dec 2025 10:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलाव की आग कुछ धीमी थी। परिवार के ही किसी बच्चे ने आग बढ़ाने के इरादे से उस पर घर में रखा थिनर लाकर उड़ेल दिया। इससे अचानक आग की लपटें उठ। दोनों बच्चों के कपड़ों में आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग लगे बच्चे सड़क पर दौड़ते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के मामूद नगर में 21 दिसंबर देर शाम शादी वाले घर में अलाव ताप रहे दो बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। ये दुर्घटना उस समय हुई, जब परिवार के बच्चे ने धीमी आग को तेज करने के इरादे से उस पर थिनर डाल दिया। अचानक उठी लपटों में दूल्हे का भतीजा व भांजी घिरकर बुरी तरह झुलस गए। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन



मामूद नगर के राजमिस्त्री मेहंदी हसन के छोटे भाई नवी हसन की 23 दिसंबर को शादी होनी है। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी एकत्रित थे। 21 दिसंबर देर शाम घर के दरवाजे पर अलाव जलाया हुआ था। मेहंदी हसन के दूसरे भाई अली हसन ने बताया कि अलाव की आग कुछ धीमी थी। परिवार के ही किसी बच्चे ने आग बढ़ाने के इरादे से उस पर घर में रखा थिनर लाकर उड़ेल दिया। इससे अचानक आग की लपटें उठ। इसमें उसकी गोंडा रोड निवासी पांच वर्षीय भांजी सिदरा व भतीजा पांच वर्षीय फैजान लपटों में घिर गए। दोनों बच्चों के कपड़ों में आग पकड़ ली।
विज्ञापन


वे चीखते हुए भागे तो परिवार के सदस्य, पड़ोसी व अन्य बच्चे आ गए। उन्हें रोककर पहले आग बुझाई गई। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां फैजान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सिदरा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार बच्ची का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

आग की लपटों में घिरते ही चीखते हुए दौड़ी सिदरा, गली में गिरी

सिदरा अपनी मां शबनम संग मामा की शादी में शामिल होने गोंडा रोड से ननिहाल आई थी। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली सिदरा भी अन्य बच्चों संग अलाव पर ताप रही थी। जब उसके कपड़े आग की जद में आए तो लपटों से घिरी सिदरा बचने के लिए चीखते हुए ऐसे दौड़ी माने आग का गोला हो। कुछ कदम दौड़ने के बाद वह गली में गिर गई। तब लोगों ने कपड़ो में लगी आग को बुझाया। उसके दौड़ने का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।

मेडिकल कॉलेज में इलाजरत सिदरा संग उसकी मां शबनम के अलावा, मझला मामा अली हसन, पिता व अन्य रिश्तेदार हैं। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। अली हसन के अनुसार उसके बहनोई खुद मजदूरी करते हैं। सिदरा दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटी है। भतीजा दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा है। वह ज्यादा नहीं जला, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन सिदरा बुरी तरह चेहरे से लेकर गर्दन, सीने, हाथ पांव पर जल गई है। इसलिए अभी वह कराहने और रोने के अलावा कुछ नहीं बोल पा रही।

मासूम बच्ची की यह हालत देख परिवार भी परेशान है। इधर, इस दुर्घटना की खबर पर बसपा नेता सलमान शाहिद रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने बच्ची के उपचार आदि को लेकर चिकित्सकों से बात कर व्यवस्था कराई। सोमवार दोपहर तक बच्ची की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा था। वहीं, परिवार में मंगलवार को होने वाली शादी को अब चुपचाप करने की योजना बन रही है। साथ में यह भी जानने का प्रयास हो रहा है कि यह थिनर बच्चे ने किसी शरारत की मंशा से तो नहीं डाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें