फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बच्ची अनन्या की मौत के 13 दिन बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई, गंगीरी में चेकिंग के दौरान दो बसें सीज

Sat, 14 Mar 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सात वर्षीय बच्ची अनन्या यूकेजी की छात्रा थी। स्कूल बस का फर्श पहिए के ऊपर से टूटा हुआ था और उसी सीट पर बैठी अनन्या रास्ते में बस से नीचे गिर गई। पहिए के नीचे आने से उसकी जान चली गई थी।
विज्ञापन
बिना परमिट के रोड पर चलती स्कूल बस को सीज करतीं एआरटीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर सात वर्षीय बच्ची अनन्या की मौत के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। घटना के करीब 13 दिन बाद 14 मार्च को गंगीरी में स्कूल और निजी बसों की चेकिंग की गई। एक निजी स्कूल (डग्गेमार) व एक स्कूल बस को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दादों क्षेत्र के गांव नाय भाय निवासी, वर्तमान में गंगीरी चौराहा पर रहने वाले रवि कुमार की सात वर्षीय बेटी अनन्या थाना दादों के गांव भूड़िया स्थित माउंटदेव इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। स्कूल बस का फर्श पहिए के ऊपर से टूटा हुआ था और उसी सीट पर बैठी अनन्या रास्ते में बस से नीचे गिर गई। पहिए के नीचे आने से उसकी जान चली गई थी। इसके अलावा आगरा में भी हाल ही में एक बच्ची की बस से गिरकर मौत होने की घटना सामने आई है।

एआरटीओ ज्योति मिश्रा ने बताया कि 14 मार्च को गंगीरी के एक निजी स्कूल की बस का परमिट समाप्त होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया गया था, जिसके चलते उसे सीज कर दिया गया। इधर, क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रही एक निजी बस को सीज किया गया। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि जो भी बसें कंडम या नियमों के विपरीत हालत में पाई जाएंगी, उन्हें सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। बस स्वामी जहरूल हसन ने बताया कि उनकी बस का परमिट वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें