दादों के गांव शहजाबाद में खेत में पड़ा गर्दन कटा हिरन।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दादों के गांव शहजाबाद के जंगल मेें चार शिकारियों ने शेड्यूल वन संरक्षित दो काले हिरनों शिकार कर लिया। शिकारियों ने उनको गोली मारकर गिरा लिया। गोली की आवाज के बाद ग्रामीण उनको बचाने दौड़े। शिकारी एक हिरन को अपने साथ ले जाने में सफल रहे। दूसरा हिरन ग्रामीणाें को खेत में मृत मिला। उसका सिर कटा हुआ था। एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए शिकारियों को अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया।
थाना गंगीरी के गांव शाहजाबाद के जंगल में आल्टो कार सवार चार शिकारियों ने दो हिरनों का गोली मार कर शिकार कर लिया। शिकारियों ने एक हिरन को कार में डाल लिया। दूसरे हिरन की गर्दन काट कर कार में डालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच थाना दादों के गांव अटा निवासी ग्राम प्रधान का भाई सोमेश यादव बाइक से गुजरे। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शिकारी उसे छुरा दिखाते हुए एक हिरन को ही कार में डाल मलसई की ओर भागे। प्रधान के भाई सोमेश यादव ने बाइक से गांव नौगवां तक पीछा किया, लेकिन शिकारी कार लेकर भाग गए। दूसरा हिरन खेत में पड़ा रहा। सोमेश ने गंगीरी, दादों पुलिस और वन रक्षक को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस को वन विभाग के कर्मचारी काफी देरी के बाद घटना स्थल पर पहुंचे, जब तक आरोपी फरार हो गए। वन रक्षक नेत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि मृत हिरन का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद दफनाया जाएगा। सामेश ने जो वीडियो बनाई है, उससे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसआई रामविदेश यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।