फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की देहली गेट थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बाइक चोर गिरफ्तार किए हैं। उनसे दो बाइक भी बरामद की गई हैं। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार के अनुसार इंस्पेक्टर देहली गेट आशीष कुमार सिंह बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे, तभी चमरौला गांव की तरफ से बाइक पर आते दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, जिन्होंने रुकने के बजाय भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम छोटन पुत्र रहीमुद्दीन निवासी शेरपुर अनूपशहर बुलंदशहर व खालिद पुत्र जफरुद्दीन निवासी नौगवां लोधा बताया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस के अलावा चोरी की एक पैशन प्रो बाइक बरामद हुई। बाद में एक अन्य बुलट बाइक भी उन्होंने बरामद कराई। दोनों बाइकें चोरी की हैं, जिन्हें बेचने के इरादे से ये लोग घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें