महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र में बच्चा चोरी कर नि:संतान दंपतियों को बेचने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं की गैंगेस्टर में जमानत अर्जियां खारिज हुई हैं। दोनों अर्जियां गैंगेस्टर कोर्ट एडीजे-4 मनीषा की अदालत ने खारिज की हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष सड़क पटरी पर रहने वाले दो बच्चे गायब हुए थे, जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए बच्चा चोरी गैंग पकड़ा था। उजागर हुआ था कि यह लोग नि:संतान दंपतियों को बच्चे फर्जी गोदनामे के आधार पर बेचते हैं। इसी मामले में 16 लोग जेल भेजे गए। पिछले दिनों इनमें से 13 पर गैंगेस्टर लगाया गया। अब अदालत ने शाहजमाल की हाजरा व बुलंदशहर जहांगीराबाद की रेखा की जमानत अर्जी खारिज की गई है।