फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एकजुटता से चुनाव जीतने का मंत्र दे गए अखिलेश

विज्ञापन
हवाई पट्टी पर अखिलेश यादव का स्वागत करते मुजाहिद किदवई व अन्य। वाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले की सातों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए एकजुटता का मंत्र दे गए। इस दौरान वह भाजपा पर हमलावर रहे जबकि कांग्रेस व बसपा का जिक्र करने से बचे।
विज्ञापन

23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली थी। इस रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आना था, लेकिन उनकी पत्नी डिंपल यादव कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इस वजह से वह रैली में नहीं आ सके। इससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मायूसी हुई थी। शनिवार को अखिलेश यादव के अलीगढ़ आने की खबर से कार्यकर्ताओं व समर्थकों में ऊर्जा का संचार हो गया था। सुबह से ही अनूपशहर बाईपास स्थित यश रेजिडेंसी के बाहर भीड़ उमड़ने लगी। हालांकि, तय भीड़ को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई, जितनी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर थी, उतनी ही भीड़ बाहर थी। पहली दफा अखिलेश यादव ने सातों प्रत्याशियों के लिए एक साथ वोट मांगे। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सपा शासनकाल की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। सपा सरकार बनने पर उन्हें क्या-क्या फायदा होगा, यह भी समझाया। करीब 19 मिनट के भाषण में अखिलेश यादव ने ज्यादातर समय भाजपा की नीतियों की आलोचना की।
वोट मांगने आएं भाजपाई तो सामने रखें गैस सिलिंडर
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपाई वोट मांगने आएं तो उनके सामने गैस सिलिंडर रख दें, ताकि उन्हें महंगाई का पता चल सके। कमाई आधी हो गई और महंगाई दोगुनी है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धनीपुर हवाई पट्टी पर अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अखिलेश से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्की-मुक्की भी हुई। पुलिस को उन्हें समझाना भी पड़ा।
ये रहे मौजूद
प्रदेश प्रवक्ता मुजाहिद किदवई, सलमान शाहिद, ख्वाजा हसन जिब्रान, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, शहबाज जफीर, आशीष मोहन यादव, रजनीश यादव, मनीष शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, आमिर आबिद, रंजीत चौधरी, कौशल दिवाकर, संजय शर्मा, आमिर आबिद, पंकज यादव, नाजिम चमन, आसिफ खान शैजी, अर्जुन सिंह भोलू आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें