फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शादी समारोह से चोरी गए रुपये व सामान समेत दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक पुलिस ने मंगलवार को शादी समारोह से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचकर जेल भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कासगंज के सोरों गेट के मोहल्ला जय-जयराम निवासी अनीता वार्ष्णेय पत्नी मुकेश चंद्र वार्ष्णेय आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में भाग लेने पहुंची थीं। यहां से उनका बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन

बैग में हजारों रुपये व जेवर रखे थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान सासनीगेट के पाली राम की बगीची बाबरी मंडी निवासी वीरू वाल्मीकि व मुबसिर उर्फ लोली निवासी मरघट चौराहा गली नं. सात, रोरावर के नाम प्रकाश में आए। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस को चोरी के 80 हजार रुपये, पैनकार्ड, आधार कार्ड बरामद हुए हैं। शातिर चोरों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें