फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिविल लाइंस की लूट में दो गिरफ्तार, एक फरार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Feb 2024 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिविल लाइंस क्षेत्र में 13 फरवरी को एक घटना हरिओम नगर में हुई,  विक्की जुनेजा की पत्नी चारू जुनेजा से लूट का प्रयास हुआ था। इसके कुछ देर बाद दूसरी घटना सर सैयद नगर में हुई। जहां मैराज आलम की पत्नी नाजिया हिदायत से आभूषण लूटे थे। मामले में दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के  सिविल लाइंस क्षेत्र में पिछले दिनों सुबह सुबह दो महिलाओं को लूटने वाले बाइक सवार दो अपराधी पुलिस ने दबोच लिए। इनका एक अन्य साथी अभी फरार है, जिस पर महिलाओं पर पिस्टल तानने का आरोप है। पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया माल बरामद किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र में 13 फरवरी को एक घटना हरिओम नगर में हुई,  विक्की जुनेजा की पत्नी चारू जुनेजा से लूट का प्रयास हुआ था। इसके कुछ देर बाद दूसरी घटना सर सैयद नगर में हुई। जहां मैराज आलम की पत्नी नाजिया हिदायत से आभूषण लूटे थे। दोनों घटनाओं में पिस्टल तानकर घटना को अंजाम देना उजागर हुआ। 

इस मामले में पुलिस ने 23 फरवरी सुबह पांच बजे गश्त के दौरान किला रोड पर एएमयू के पीछे खाली जगह से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला दमदमा निवासी शाहरुख व लोको कालोनी निवासी मो. रिहान को गिरफ्तार कर लिया। ये लूट की योजना बना रहे थे। तीसरा मुख्य आरोपी बरला क्षेत्र के गांव नौसा का यासिर चकमा देकर फरार हो गया। उसी ने पिस्टल तानी थी। दोनों पकड़े गए आरोपियों से बरामद बाइक 19 नंवबर को चोरी की गई थी। इसी बाइक से घटना को अंजाम दिया गया। दोनों का आपराधिक इतिहास है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मुनीर के साथी सद्दाम का भाई है फरार यासिर
इस घटना में फरार यासिर मारे गए कुख्यात अपराधी यासिर के साथी सद्दाम का भाई है। सद्दाम की भी बरला नौसा में हत्या कर दी गई थी। यासिर लंबे समय जेल में था, पिछले दिनों जेल से छूटकर आने के बाद वह अपराध में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें