फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आलू व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, एक गोली लगने से घायल

Wed, 28 Nov 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ में बीती 14 नवंबर को इगलास के आलू व्यापारी पुष्पेंद्र से दो लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। अलीगढ़-पलवल रोड पर हुई इस मुठभेड़ में दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए सुनील ठाकुर, सोनू जाट और फरार दो अन्य बदमाशों पर भी 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल हाईवे पर भरतपुर बझेड़ा गांव की एक पुलिया के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने सफेद रंग की एक संदिग्ध कार आई-20 को रोका तो बदमाशों ने उसकी रफ्तार बढ़ा। कुछ दूर पर पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश कार को वहीं छोड़ भागने लगे। 

पुलिस ने उन्हें रोका तो वे नहीं रुके। इस पर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें सुनील ठाकुर के बदमाश को बांये पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी सोनू जाट भी मौके पर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


लेकिन दो अन्य साथी फरार हो गए। सुनील पुत्र सुभाष निवासी बी 1257 जीडी कालोनी मयूर बिहार तृतीय थाना गाजीपुर दिल्ली का रहने वाला है। उसके खिलाफ न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र दिल्ली में 307 का मुकदमा दर्ज है। 

इसके अलावा एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोनू जाट निवासी जलालपुर गांव जट्टारी का रहने वाला है। इनके साथ कार में सवार दो अन्य बदमाश अरविंद और विकास बताए गए हैं, जो फरार हो गए। फरार बदमाशों के नाम पते और आपराधिक रिकार्ड की पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

जट्टारी और टप्पल थाने की पुलिस ने चेकिंग में दो बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश सुनील ठाकुर के पैर में गोली लगी है। सुनील और उसके साथी बदमाशों के खिलाफ इगलास में दो लाख की लूट के साथ ही दिल्ली में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सुनील और सोनू ठाकुर के आपराधिक मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। घायल सुनील को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अजय साहनी, एसएसपी अलीगढ़।
विज्ञापन

दोपहर में आ गई थी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार दोपहर ही जट्टारी आ गई थी। जट्टारी और टप्पल पुलिस के सहयोग से इस टीम ने स्थानीय कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया था। उनसे पूछताछ के बाद ही उक्त बदमाशों के क्षेत्र में होने की पुख्ता सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी। देर रात चेकिंग में दो बदमाश पकड़े गए, बाकी फरार हो गए। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम के साथ इंस्पेक्टर टप्पल संजय पांडेय, इंस्पेक्टर खैर छोटेलाल, सीओ खैर अनुज चौधरी भी बदमाशों की धरपकड़ को सक्रिय थे। बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही एसपीआरए मणिलाल पाटीदार और एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंचे।

गौर हो कि बीती 14 नवंबर को इगलास में आलू व्यापारी पुष्पेंद्र से दो लाख रुपये की लूट में वांछित सुनील ठाकुर, सोनू जाट और उसके साथी वांछित चल रहे थे। सुनील पर दिल्ली में हत्या सहित एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। दिल्ली में पुलिस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुनील जट्टारी इलाके में दोस्तों के घर पर शरण लेकर रह रहा था, जिसमें सोनू जाट सबसे खास था।

बाक्स
सर्विलांस, मुखबिरी और वाहन चेकिंग से ही पकड़े जा रहे बदमाश
अलीगढ़। सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में तनाव हो गया था और उसके बाद से कुछ पुलिस अधिकारियों को हटाए जाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सत्ता पक्ष के तीन विधायक भी पुलिस की मनमानी चेकिंग ओर अधिकारों के बेजा इस्तेमाल के खिलाफ  धरने पर बैठ गए थे लेकिन मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आई-20 में बदमाश पकड़े गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें