फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल में दो एंबुलेंस तैनात, सीएमओ को बनाया जन आरोग्य योजना का नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम की ओर से कोरोना कंट्रोल रूम में दो एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए, जिससे कि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है या होम आईसोलेट किसी मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसे तत्काल अस्पताल लाया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीएम ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए आदेश दिया कि इस योजना का लाभ वह जनता तक पहुंचाएं। साथ ही जनहित से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण लगन के साथ किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) से लाभान्वित व्यक्तियों की सूची तत्काल मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने बताया कि लाभान्वितों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें