फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए रूप को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज भी चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नए रूप स्ट्रेन को लेकर एएमयू का जेएन मेडिकल कॉलेज भी चौकन्ना। यहां पर भी जांच के दौरान सावधानी बरती जा रही है। मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि यह वायरस तेजी से अपने स्वरूप में बदलाव करता है। जो बदलाव इंसान में 20 हजार वर्षों में आते हैं, वह बदलाव यह वायरस 10 से 15 दिनों के बीच में ही कर लेता है। डॉ. हमजा कहते हैं कि नए वायरस में दो तरह से बदलाव होता है। एक जेनेटिक शिफ्ट होता है और एक जेनेटिक ड्रिफ्ट होता है। इससे ही वायरस म्यूटेशन की स्थिति आती है।
विज्ञापन

इससे पहले सितंबर-अक्तूबर के महीने में ही यह संभावना जताई जा रही थी कि सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपनी ताकत दिखा सकता है। क्योंकि सर्दियों का मौसम किसी भी वायरस के लिए अनुकूल रहता है। जेएन मेडिकल कॉलेज में महामारी के शुरुआती दौर से ही युद्ध स्तर पर इसके उपचार और बचाव के लिए काम किया जा रहा है। यहां पर सैंपल जांच से लेकर मरीजों के उपचार और वैक्सीन के ट्रायल तक का काम सफलतापूर्वक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें