इगलास के ग्राम टमोटिया के किनारे दो आरोपी तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे थे।आरोपी तमंचा बनाने के बाद आस-पास में उसकी सप्लाई कर रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने तमंचा फैक्टरी संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से सात तमंचे और इसके बनाने के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी एएसपी भंवरे दीक्षा अरुण ने कोतवाली में बताया कि ग्राम लोधा थाना इगलास निवासी दलवीर पुत्र शिवलाल व ग्राम अलीपुरा थाना इगलास निवासी भूपेंद्र पुत्र बच्चू सिंह ग्राम टमोटिया के किनारे तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे थे।
इसकी सूचना पर एसआई शशांक शेखर कौशिक व एसआई सोहनवीर सिंह ने हमराही पुलिस के साथ छापा मारकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो पौनिया तमंचा 12 बोर, दो पौनिया तमंचा 315 बोर, दो तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर के साथ तमंचा बनाने के औजार बरामद किये हैं।
विज्ञापन
आरोपी तमंचा बनाने के बाद आस-पास में उसकी सप्लाई कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।