फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रास्ते में गिरा मोबाइल फोन को लेने पहुंचे युवक से मांगे रुपये, विरोध पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट

Thu, 06 Feb 2025 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नुमाइश देखकर लौट रहे युवक का मोबाइल कहीं गिर गया। वह मोबाइल अन्य युवकों को मिल गया, उन्होंने 2500 रुपये देकर मोबाइल देने के लिए बुलाया। युवक ने देने से मना किया तो बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के खैर रोड पर 5 फरवरी रात नुमाइश देखकर लौट रहे एक युवक का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया। जो कुछ युवकों को मिल गया। उन्होंने युवक को पहले मोबाइल फोन देने को बुलाया? फिर उससे मोबाइल देने के बदले रुपये मांगने लगे। विरोध पर युवक के साथ मारपीट कर दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी गुलशन 5 फरवरी रात नुमाइश देखकर घर लौट रहा था। ई- रिक्शे में आते वक्त खैर रोड पर उसका मोबाइल गिर गया। गुलशन ने संपर्क किया तो फोन खैर रोड निवासी एक युवक को मिलने की जानकारी मिली। युवक ने पीड़ित को मोबाइल देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवक जैसे मोबाइल फोन वापस लेने पहुंचा तभी युवकों ने उससे 2500 रुपये देने की मांग कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आ गए और उनमें मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख राहगीरों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां 6 फरवरी देर शाम मोबाइल फोन वापस करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें