फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपी हिरासत में, जन सेवा केंद्र संचालक-एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर निगम सेवा भवन में जनसुनवाई के दौरान जन्म-मृत्यु काउंटर पर प्राप्त सूचना के आधार पर दो जन्म प्रमाण पत्रों की सत्यता संदिग्ध पाई गई। आधिकारिक पोर्टल पर मिलान करने पर दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र संचालक व एक एजेंट हिरासत में - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालक व एक एजेंट को हिरासत में लिया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


31 जनवरी को नगर निगम सेवा भवन में जनसुनवाई के दौरान जन्म-मृत्यु काउंटर पर प्राप्त सूचना के आधार पर दो जन्म प्रमाण पत्रों की सत्यता संदिग्ध पाई गई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने जांच कराई। आधिकारिक पोर्टल पर मिलान करने पर दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1600 रुपये दिए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि प्रमाण पत्र जन सेवा केंद्र के माध्यम से बनवाए गए थे। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रवर्तन दल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जन सेवा केंद्र संचालक आसिफ और एजेंट असलम को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सरकारी दस्तावेजों के साथ किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रमाण पत्र केवल अधिकृत माध्यमों से ही बनवाएं और किसी भी अनधिकृत एजेंट के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें