फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: चक्कर आने पर झूले से गिरकर घायल हुआ था मोईन, नुमाइश में सभी झूलों का संचालन फिर शुरू

Sat, 31 Jan 2026 09:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नुमाइश के सभी 50 छोटे-बड़े झूलों का सेफ्टी ऑडिट कराया। 31 जनवरी शाम चार बजे तक सभी झूले मानकों पर खरे पाए जाने के बाद पुनः संचालित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश में झूले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में 30 जनवरी रात ब्रेक डांस झूले से गिरकर घायल हुए मोईन कुरैशी के मामले में प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा युवक को अचानक चक्कर आने के कारण हुआ।

विज्ञापन


जांच के दौरान घायल के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी शोएब कुरैशी ने बताया कि झूला झूलते समय मोईन की तबीयत बिगड़ी थी। उसने रुकने से पहले ही नीचे उतरने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। मथुरा निवासी युवक के पिता और भाई ने मेला समिति को लिखित पत्र देकर स्पष्ट किया कि मोईन का मेडिकल परीक्षण सामान्य है। 30 जनवरी की रात को नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में लगे ब्रेक डांस झूले पर मथुरा के गोविंद नगर डीग गेट निवासी मोईन कुरैशी अपने साथी शोएब कुरैशी के साथ झूला झूलने गया था।
यह भी पढ़ें... नुमाइश प्रशासन की खुली पोल: ब्रेक डांस झूले की रॉड खुलने से ऊंचाई से गिरा युवक, हालत गंभीर, सभी झूले बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को झूलों का संचालन शुरू हुआ
हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नुमाइश के सभी 50 छोटे-बड़े झूलों का सेफ्टी ऑडिट कराया। 31 जनवरी शाम चार बजे तक सभी झूले मानकों पर खरे पाए जाने के बाद पुनः संचालित कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अस्थायी यांत्रिक खंड के अधिशासी अभियंता ने नुमाइश प्रभारी और एडीएम सिटी को अपनी रिपोर्ट सौंपी। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने पर झूला संचालन के लिए कह दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें