फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पिलखना के पूर्व चेयरमैन पर हमले के दो आरोपी भेजे जेल, भाजपा नेता सहित अन्य तीन की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jul 2025 03:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में घायल मोहम्मद आरिफ के बायें जांघ में गोली लगने से हड्डी टूटी है, इसलिए ऑपरेशन कर उनके पैर में रॉड डाली गई है। अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
चेयरमैन पति को गोली मारने वाले आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद अंतर्गत पिलखना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन पति सपा नेता गुलाम मुहीउद्दीन उर्फ मोहम्मद आरिफ पर हुए हमले में पकड़े गए दो आरोपी 5 जुलाई को जेल भेज दिए गए। वहीं नामजद भाजपा नेता जीशान सहित तीन अन्य की तलाश व उनकी भूमिका की जांच में पुलिस टीम जुटी है।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम 3 जुलाई दोपहर करीब 2 बजे का है। निकाय चुनाव की रंजिश व हाल में एक सड़क निर्माण से जुड़े विवाद में इस हमले का आरोप है। इसका मुकदमा भाजपा से चेयरमैन का चुनाव लड़ी जमीला खातून के बेटे भाजपा नेता जीशान व उसके भाइयों जुनैद, जुबैर, हसन ग्यास, आमिर हसन पर कराया है। पुलिस ने 4 जुलाई को नानऊ के सासनी रोड से नामजद आमिर व हसन ग्यास को पकड़ लिया था। 5 जुलाई को इन्हें जेल भेजा गया। इनके पास से तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। सीओ बरला गर्वित सिंह का कहना है कि दोनों को जेल भेज दिया गया। बाकी की तलाश चल रही है। उनकी भूमिका की भी जांच जारी है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती पूर्व चेयरमैन के पैर में डाली गई रॉड
जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में घायल मोहम्मद आरिफ के बायें जांघ में गोली लगने से हड्डी टूटी है, इसलिए ऑपरेशन कर उनके पैर में रॉड डाली गई है। अब उनकी हालत में सुधार है। मगर अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है। इधर, शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भी मो. आरिफ का मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें