घर के ऊपर से पड़ोसी बिजली की लाइन में कटिया डालते थे। इसका लक्ष्मण सिंह विरोध करते थे। 8 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने उनके लक्ष्मण सिंह को पीटा। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
8 मार्च को खैर के गांव दरकन नगलिया में मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपी दीपक पुत्र चंद्रमणि शर्मा और संदीप पुत्र सत्यदेव शर्मा को पुलिस ने 7 अप्रैल को टैटीगांव रोड से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी अंजू देवी के अनुसार उनके घर के ऊपर से पड़ोसी बिजली की लाइन में कटिया डालते थे। उनके पति लक्ष्मण सिंह विरोध करते थे। 8 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे मोहन स्वरूप, विपिन शर्मा, सुशील, संदीप, कुलदीप, प्रदीप, हरीमोहन, दीपक सहित दीपक त्यागी और ध्रुव शर्मा निवासी मालीपुरा कस्बा खैर ने उनके पति को पीटा। दीपक त्यागी, विपिन शर्मा व हरीओम ने उनके पति को लक्ष्मण सिंह को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस विपिन व कुलदीप को पहले ही जेल भेज चुकी है।