थाना मडराक में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गोंडा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी शांतिशरण ने बताया कि मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी समेत अन्य अपराधों में संलिप्तता के चलते पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। फरार होने पर जुलाई में सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार की शाम सूचना मिली कि शिव शंकर उर्फ शिवम निवासी रसखान नगरी, मथुरा और सोहन निवासी हरि नगर कॉलोनी, पानीपत टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मौजूद हैं। पुलिस ने शाम करीब 5:30 बजे दोनों को पकड़ लिया। शिव शंकर पर मडराक, मुरसान, सासनी, खैर और मथुरा में आठ, जबकि सोहन पर छह मुकदमे दर्ज हैं।