फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रसव के लिए रिश्वत का आरोप, जुड़वां नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी छर्रा पर तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के नाम पर एक हजार रुपये की वसूलने के बाद हुए पैदा हुए जुड़वां नवजात की मौत का आरोप लगाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि इस मामले में तहसील दिवस भी शिकायत की गई है, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अतरौली के एनेक्सी में डीएम और एसएसपी की अध्यक्षता में शनिवार को हुए तहसील दिवस में दादों के गांव नगला उदित निवासी ज्ञान सिंह ने शिकायती देकर बताया कि 26 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उनके चचेरे भाई मनीष कुमार की पत्नी कमलेश देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद दो स्टाफ नर्सों ने डिलीवरी करने के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की और राशि लेने के बाद ही प्रसव कराया।
इस दौरान महिला ने जुड़वां नवजात शिशुओं को जन्म दिया, जन्म के बाद नवजातों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि रिश्वत संबंधी लेनदेन में समय अधिक लगने के कारण परिजन देरी से जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके चलते रास्ते में ही दोनों नवजात जुड़वा शिशुओं की मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह इस संबंध में 29 अक्तूबर को सीएससी अधीक्षक से मिला तो उन्हें फटकार लगाकर भगा दिया। पीड़ित ने जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएससी अधीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया तहसील दिवस से शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. एके जैन को जांच सौंपी गई है, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. नीरज त्यागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें