फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: पिता के ख्वाबों को पूरा कर रहीं जुड़वां बहनें ज्योति-जाह्नवी, यूपी अंडर-19 में चयन

Thu, 02 Jan 2025 04:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई हेमंत को देखकर ज्योति-जाह्नवी ने खेलना शुरू किया।  वर्ष 2022-23 में यूपी अंडर-15 में दोनों का चयन हो गया। अब दोनों का यूपी अंडर-19 में चयन हो गया है।
विज्ञापन
जुड़वां बहन ज्योति और जाह्नवी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता कुलदीप बालियान अपनी जिंदगी में एक सफल क्रिकेटर बनना चाहते थेे, लेकिन उनका ख्वाब स्कूल के दिनों में ही टूट गया। अब बेटियां उनके इस ख्वाब को पूरा कर रही हैं। उनकी जुड़वा बेटियों का चयन यूपी अंडर-19 में हो गया है। वह चार जनवरी से नागपुर में आयोजित महिला एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के फायर ब्रिगेड स्टेशन बन्नादेवी में चालक के पद पर तैनात कुलदीप बालियान के परिजन नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। पढ़कर लिखकर वह पुलिस विभाग में आ गए लेकिन उनके दिल में क्रिकेटर न बन पाने की कसक रह गई। अब उनके ख्वाब को जुड़वां बेटियां ज्योति व जाह्नवी पूरा करने में जुट गई हैं। दोनों 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेल रही हैं।

मूलरूप से मेरठ के क्वीस कॉलोनी, मोदीपुरम के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि भाई हेमंत को देखकर ज्योति-जाह्नवी ने खेलना शुरू किया। उनमें क्रिकेट के प्रति रुचि को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। वर्ष 2022-23 में यूपी अंडर-15 में दोनों का चयन हो गया। ज्योति दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज और बल्लेबाज है, जबकि जाह्नवी बाये हाथ की आर्थोडॉक्स स्पिनर और बल्लेबाज हैं। उन्होंने बताया कि 10 और 12वीं में दोनों बेटियां प्रथम श्रेणी में सफल रहीं। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें