फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली विधायक के नाती पर कैंटर चढ़ाने की कोशिश

Fri, 18 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देते विधायक के नाती विजय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशु तस्करों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। गुरुवार की दुपहर तस्करों ने दिल्ली से लौट रहे बरौली विधायक के नाती विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू की स्कार्पियो पर भाजपा का झंडा देखकर कैंटर चढ़ाने की कोशिश की। कैंटर को रोकने की कोशिश हुई तो पीछे से आते आईटेन कार सवार तस्करों ने स्कार्पियो पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


हाईवे स्थित ओगर पुल से पहले स्थित बारातघर पर मौजूद भीड़ ने शोर सुनकर कैंटर को रुकवा लिया और चालक-क्लीनर को दबोचकर जमकर पीटा। हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया और तस्करों को हिरासत में लिया। खबर कुछ ही देर में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 

वाकये के अनुसार भाजपा के बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह के नाती युवा भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू अपनी स्कार्पियो संख्या यूपी 81 बीएल 4555 में सवार होकर अपने करीबी गभाना निवासी विपिन कुमार सिंह निवासी लाखा बाजार गभाना, वीरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व प्रधान कंदौली, व अरविंद सिंह निवासी घौरौठ आदि दिल्ली से लौट रहे थे। वह दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती किसी करीबी को देखने गए थे। वाकया करीब 12 बजे का है, जब गभाना टोल से उनकी स्कार्पियो निकल रही थी, तभी पशुओं से लदा कैंटर वहां से अलीगढ़ के लिए निकला। यह देख पीछे चल रही स्कार्पियो सवारों ने ओवरटेक कर कैंटर को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी बल्कि कैंटर चढ़ाने की कोशिश करते हुए स्कार्पियो को साइड मारी। इस पर किसी तरह चालक ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाकर खुद को बचाया। इसके बाद अचानक पीछे से आती आईटेन सवारों ने दो-तीन हवाई फायर स्कार्पियो पर किए और भाग गए।
विज्ञापन


इस पर वहां शोर मचा गया। चूंकि वहां सड़क सहारे वाहनों के इंतजार में क्षेत्र के लोग खड़े थे। उन्होंने दलवीर सिंह की गाड़ी पर हमला होते देखा शोर मचा दिया और कैंटर को घेरकर रुकवा लिया। उसमें सवार चालक ताहिर निवासी ललियाना किठौर मेरठ व क्लीनर नदीम निवासी आवास विकास हापुड़ को दबोचकर धुनाई कर दी। हंगामा करती भीड़ ने जाम लगा दिया। इसी बीच खबर पर गभाना पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। किसी तरह समझाकर जाम खुलवाते हुए चालक व क्लीनर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस संबंध में विपिन कुमार सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। कैंटर में ठूंस ठूंस कर भरे गए 18 पशु मिले हैं, जो कट्टी के लिए अलीगढ़ लाए जा रहे थे। 

वहीं विजय प्रताप सिंह का कहना था आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, उनकी पशु तस्कर से फोन पर बात हुई, तो उसने पूछा कि स्कॉर्पियो में कोई बड़ा नेता तो नहीं है। जवाब दिया कि नई उम्र के लड़के हैं तो, उसने कहा कि चढ़ा दो कैंटर।


प्रमुख सचिव गृह से दर्ज कराई शिकायत
विधायक ठा.दलवीर सिंह ने कहा है कि यह वारदात साफ-साफ कह रही है कि हाईवे पर पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वह लखनऊ में हैं। प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात कर पूरा वाकया बताया गया है। सिर्फ भाजपा का झंडा देख कैंटर चालक ने यह हरकत की है। पुलिस अगर हाईवे पर सतर्क रहे तो इस तरह की घटनाएं न हों और तस्करी रुके। कैंटर संग चल रही आईटेन सवार लोग ही पुलिस से बचाव करते चलते हैं। उन पर भी शिकंजा कसना होगा।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं। बाकी आईटेन सवारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। -अनिल कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें