फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक बेकाबू होकर पलटा, चालक-क्लीनर घायल

विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ट्रक।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर कन्होई कट के पास मंगलवार देर शाम किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक-क्लीनर घायल हो गए। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उन्हें उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार ग्वालियर के ट्रक चालक मायाराम क्लीनर आकाश के साथ ग्वालियर से ट्रक में गत्ता लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही कन्होई कट के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।


हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने ट्रक में फंसे क्लीनर को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें