फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाली निर्माण को लेकर चलीं लाठियां, एक दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
मारपीट घायल युवती - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला बरी में काफी दिनों से जलभराव की चली आ रही समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर सड़क के एक तरफ नाली बनने लगी। दूसरी ओर नाली नहीं बनी तो इसी बात को लेकर ग्रामीणों में लाठियां चल गईं और ईंट पत्थर बरसने लगे। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में जलभराव की समस्या का निदान कराने के लिए नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, कानूनगो, लेखपाल व थानाध्यक्ष एकता सिंह एक सप्ताह पूर्व गांव गए थे। ग्राम प्रधान द्वारा एक साइड से लगवा दी गई मेड़ को नायब तहसीलदार ने खुलवा दिया था। प्रधान से कहा गया था कि एस्टीमेट बनवाकर नाली बनवाना शुरू करा दें। तीन दिन पूर्व एक तरफ की नाली बनना शुरू होकर कुछ ही दूरी तक बन पाई थी। दूसरी साइड की नाली नहीं बनने पर विरोध शुरू हो गया। इसी बात को लेकर दूरबीन सिंह और राजेंद्र पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि आपस में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर मारना शुरू हो गया। झगड़े में करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें सोनू, संगीता, कमलेश, रजनेश, मोनू, रामदास के गंभीर चोटें लगी हैं। डॉयल 112 नंबर पर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, थानाध्यक्ष एकता सिंह का कहना है अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें