जीटी रोड पर कस्बा अकराबाद के निकट सोमवार की सुबह दवाओं से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में भरे दवा के कार्टून सड़क पर इधर उधर बिखर गए। चालक व क्लीनर मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का उपचार कराया।
पुलिस के अनुसार जिला सहारनपुर के गांव कुदुम शहर निवासी ट्रक चालक शाहनवाज पुत्र शौकत अली अपने साथी परिचालक प्रदीप पुत्र शोभासिंह के साथ हरिद्वार से ट्रक में दवा भरकर हैदराबाद ले जा रहा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह ट्रक लेकर अकराबाद के पास पहुंचा।
किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिससे चालक व परिचालक मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने चालक व परिचालक का सीएचसी में उपचार कराया गया है।