जितेंद्र ट्रक लेकर पिलखना की ओर जा रहे थे। करीब दो बजे सामने से आए कार सवार लोगों ने ट्रक रुकवाया। रुकते ही कार सवार लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
नानऊ-पिलखना रोड पर एक ट्रक चालक को कार सवार कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जनपद कासगंज के थाना अमापुर के गांव फकोता निवासी जितेंद्र पुत्र अतर सिंह के अनुसार ट्रक लेकर पिलखना की ओर जा रहे थे। करीब दो बजे सामने से आए कार सवार लोगों ने ट्रक रुकवाया। रुकते ही कार सवार लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इससे वह घायल हो गए। इस दौरान उनकी जेब में रखे दस हजार रुपये भी कहीं गिर गए। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।