फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सड़क हादसा: झाडू लगा रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, केला विक्रेता पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 24 Sep 2026 10:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सियाराम और बेटा राजेश सुबह झाडू लगा रहे थे तभी डिबाई से आ रहा अनियंत्रित बदरपुर भरा ट्रक पटरी पर आ गया, दोनों को रौंदते हुए खाई में पलट गया। सियाराम की मौके पर मौत हो गई और राजेश घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मृतक सियाराम, पलटा ट्रक - फोटो : फाइल फोटो व संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवां में सुमेरा झाल के पास बने शनि मंदिर के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे झाडू लगा रहे केला विक्रेता और उसके बेटे को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और खाई में जाकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से केला विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक भाग गया जबकि क्लीनर को पुलिस ने केबिन काटकर बाहर निकाला। 

विज्ञापन


जवां के गांव वाजिदपुर निवासी सियाराम (45) पुत्र रामस्वरूप शनि मंदिर के पास प्रतिदिन केला की ढकेल लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने बेटे राजेश (22) के साथ झाडू लगा रहे थे तभी डिबाई की ओर से तेज गति से आ रहा बदरपुर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पटरी पर आ गया और पिता-पुत्र को रौंदते हुए खाई में जाकर पलट गया। सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा राजेश घायल हो गया। घायल चालक मौके से भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र राजेश (22) व भूरा (18) और दो विवाहिता बेटियों व पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। वे केले बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक चालक भाग गया और क्लीनर को केबिन काटकर बाहर निकाला। घायल राजेश और क्लीनर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें