फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 20 Dec 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गांव भांकरी में जेडी फैक्टरी के पास शुक्रवार की शाम 6.30 बजे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार जय प्रकाश (22) पुत्र नेम सिंह निवासी महरावल की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि महरावल निवासी जय प्रकाश और कपिल ट्रैक्टर से गभाना की ओर आ रहे थे। भांकरी में एक फैक्टरी के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कपिल का उपचार चल रहा है। जय प्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें