फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 1.29 लाख नए नाम जुड़े

Sat, 20 Dec 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए गए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 1.29 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। सूची से मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन




पुनरीक्षण अभियान के तहत वर्ष 2021 की मतदाता सूची के आधार पर इस बार 96,954 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए। इनमें मृत, डुप्लीकेट अथवा शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 27,955 मतदाताओं के नाम, पता और आयु संबंधी विवरण में संशोधन भी किया गया है।





एक नजर में पुनरीक्षण अभियान का डाटा


वर्ष 2021 के कुल मतदाता
9,43,124

पुनरीक्षण अभियान में बढ़े मतदाता
1,29,495

मृतक, डुप्लीकेट व शिफ्ट मिले मतदाता 96,954

संशोधित मतदाताओं की संख्या 27,955

वर्तमान मतदाता सूची में कुल मतदाता 9,75,665





आपत्ति और दावा का मौका

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 से 30 दिसंबर तक नागरिकों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़ी संख्या में त्रुटियों का सुधार हुआ है। ड्राफ्ट सूची देखकर समय रहते दावा अथवा आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।
-रामकुमार अत्री, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें