5 फरवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रहे किशोर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ग्राम सिकतरी निवासी 13 वर्षीय कन्हैया पुत्र देवी सिंह आठवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल से पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। साइकिल से वह गोंडा-अलीगढ़ मोड़ स्थित खैर तिराहे पर पहुंचे तभी ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे कन्हैया उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
किसी ने खबर दी, तो परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। बेटे की मौत से माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे थे।