फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी में जा रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 06 Feb 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक घर से बाइक पर अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। थाना हरदुआगंज क्षेत्र में हकीमगढ़ी पुलिया के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठा अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक बंटी कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 फरवी की शाम बाइक से अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों को हकीमगढ़ी पुलिया के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव बढ़ारी खुर्द निवासी 38 वर्षीय बंटी कुमार पुत्र. स्व भगवान सिंह शाम घर से बाइक पर अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ विनीत पुत्र मुरारीलाल 32 वर्ष निवासी ग्राम पोरा थाना सिकंदराऊ जनपद हाथरस भी बाइक पर थे। थाना हरदुआगंज क्षेत्र में हकीमगढ़ी पुलिया के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बंटी की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद 5 फरवरी को परिवार वालों ने बंटी के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हरदुआगंज के कासिमपुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसमें चालक घायल हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि कार तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार कई पलटे खाते हुए गेहूं के खेत में चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें