फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजलीघर पर जड़ा ताला, बिजली कटौती से परेशान हैं किसान

Tue, 04 Jul 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव शादीपुर, बसेरा, भदियार, लालगढी, पलसेड़ा, नगला डांडा, नगलिया बिजना, खंडेहा, निगुना सिगुना, मानपुर, रसूलपुर, बाजोता आदि गांवों के किसानों ने सोमवार को बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया। उपकेंद्र पर ताला जड़ते हुए नलकूपों के लिए दिन के अलावा रात को भी बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
पिसावा के गांव पलसेड़ा में बिजली घर पर ताला लगाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव पलसेडा के विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को दर्जनों गांवों के किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया। बिजलीघर पर ताला लगाकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। एसडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


गांव शादीपुर, बसेरा, भदियार, लालगढी, पलसेड़ा, नगला डांडा, नगलिया बिजना, खंडेहा, निगुना सिगुना, मानपुर, रसूलपुर, बाजोता आदि गांवों के किसानों ने सोमवार को बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया। उपकेंद्र पर ताला जड़ते हुए नलकूपों के लिए दिन के अलावा रात को भी बिजली आपूर्ति की मांग की। किसानों ने कहा कि नलकूपों को केवल दो घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। सिंचाई न होने पाने से धान की पौध में दीमक लगने लगी है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है।

मौके पर पहुंचे एसडीओ जट्टारी प्रवीण कुमार के आश्वासन पर किसानों ने बिजली घर का ताला को खोल दिया। 72 घंटे के अंदर समाधान न होने की स्थिति में गांव उसरह के बिजली घर को बंद करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्योरान, रोबिन चौधरी, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, तेजपाल सिंह, उदयवीर, सुरेश चंद, भूपेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, विजय कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें