गांव भमोरी बुजुर्ग में ससुराल में दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किए जाने से परेशान 28 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल में पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज निवासी अर्जुन सिंह पुत्र रुद्र सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी बहन अर्चना की शादी सात साल पहले गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी उमेश पुत्र उदयवीर सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले और दहेज की मांग करते हुए उनकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बहन ने ससुराल में कमरे में उनकी बहन ने कमरे में लगे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित मायके वाले पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई अर्जुन सिंह ने पति उमेश, ससुर उदयवीर, सास गुड्डो, नीरज पुत्र अनोखेलाल और अंगूरी पत्नी नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।