फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Prepaid Meter: अलीगढ़ में 2040 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब तक नहीं जुड़े, कटी हुई है बिजली

Sat, 28 Mar 2026 12:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बैलेंस माइनस में होने के कारण हो रही समस्याओं पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर घनघना रहे हैं। यहां रोजाना तकरीबन 30 से अधिक शिकायतें आ रहीं हैं। बैलेंस जमा होने के बाद कनेक्शन जुड़वाने के लिए रामघाट रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9193305557 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 13 मार्च से अब तक जिले के 2040 स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के बिल का भुगतान जमा नहीं हुआ है। इसलिए उनका बैलेंस माइनस में दिख रहा है और बिजली कटी हुई है। इनमें से भी जो उपभोक्ता बिल जमा कर रहे हैं, उनका कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। 27 मार्च दोपहर चार बजे तक बिजली महकमे की ओर से जारी यह ताजा आंकड़ा शहर का है।

विज्ञापन


बैलेंस माइनस में होने के कारण हो रही समस्याओं पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर घनघना रहे हैं। यहां रोजाना तकरीबन 30 से अधिक शिकायतें आ रहीं हैं। बैलेंस जमा होने के बाद कनेक्शन जुड़वाने के लिए रामघाट रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9193305557 पर फोन किया जा सकता है। शहरी इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी चालू की गई है। बिजली निगम के कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमन यादव ने बताया कि जैसे-जैसे लोग भुगतान जमा कर रहे हैं, कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। जो लोग बिल जमा होने की रसीद लेकर आ रहे हैं, उनके कनेक्शन जुड़वाए जा रहे हैं।

विभाग के एक्सईएन कमर्शियल पंकज तिवारी कहते हैं कि 27 मार्च दोपहर चार बजे तक जिले के 2040 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे हुए हैं। भुगतान जमा होने के बाद 99 फीसदी कनेक्शन ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत जोड़े जा रहे हैं। जहां तकनीकी दिक्कत है, वहां भुगतान विभागीय खाते में नहीं पहुंच पाया है, इसलिए कनेक्शन नहीं जुड़ पा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर के निलंबन का विरोध
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के उपाध्यक्ष राहुल बाबू कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियंताओं की मंत्रणा हुई। इसमें चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल के निलंबन को गलत बता कर वापस लेने की मांग की गई।

अभियंताओं ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का बैलेंस मानइस होने पर कनेक्शन काटने का आदेश उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा दिया गया था, जिसके बाद कार्रवाई हुई। इसके बाद पेमेंट गेटवे सर्वर डाउन होने से कुछ उपभोक्ताओं का भुगतान विभाग तक नहीं पहुंचा। जिससे कनेक्शन समय से नहीं जुड़ सका। सिस्टम और तकनीकी दिक्कतों से उपभोक्ता परेशान हुए हैं। इसमें चीफ इंजीनियर का कोई दोष नहीं है। अधिशासी अभियंता इमरान खान, मंदिर सिंह, सरवन कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रणव कुमार आदि मौजूद रहे। 

अलीगढ़ का कामकाज जांचेंगे एमडी केस्को
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने वर्टिकल सिस्टम का जायजा लेने के लिए प्रबंध निदेशक व निदेशक स्तर के अफसरों को नामित किया है। अलीगढ़ में केस्को कानपुर के एमडी सैमुअल पॉल एन जांच करने आएंगे। अध्यक्ष ने 25 मार्च को नौ बिंदुओं का सकुर्लर जारी किया है। पांच बिजली कंपनियों पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, केस्को (कानपुर ) के एमडी को यह सकुर्लर जारी किया गया है। नामित अफसरों को 10 अप्रैल तक निरीक्षण करके जांच रिपोर्ट फाइल करनी होगी।

यह भी जानें
  • जनपद की स्थिति : 8 लाख उपभोक्ता हैं। अब तक 3.15 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन्हीं में 2.92 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड किए गए हैं।
  • शहर की ताजा स्थिति : 2.80 लाख कुल उपभोक्ता हैं। 2.15 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। 1.16 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड किए जा चुके हैं। 41640 कनेक्शन काटे गए थे, इनमें से 39600 कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। 2040 कनेक्शन अब तक नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें