फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टिर्री ने सड़क पर खड़े युवक में मारी टक्कर, बालक सहित तीन लोग घायल

Mon, 11 Nov 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिंकू यादव गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। दादों की ओर से आ रही एक ट्रिरी ने युवक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना छर्रा अंतर्गत छर्रा-दादों मार्ग स्थित बरौली बम्बा के निकट एक ट्रिरी ने सड़क पर खडे़ व्यक्ति में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
11 नवंबर की प्रात: लगभग 11 बजे छर्रा-दादों रोड़ स्थित बरौली बम्बा के निकट दिल्ली से मजदूरी करके आ रहे थाना दादों के गांव लाले नगला निवासी 27 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र सत्यपाल गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। दादों की ओर से आ रही एक ट्रिरी ने युवक में टक्कर मार दी।

हादसे में युवक के साथ ट्रिरी चालक हरदेव पुत्र छोटेलाल और ट्रिरी में बैठा 7 वर्षीय बालक ध्रुव पुत्र अशोक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें