फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 20 लाख व लग्जरी कार न मिलने पर व्हाट्सएप कॉल पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये व लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर निशात बाग कॉलोनी की आसिया को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उसके पति ने उसे व्हाट्सएप कॉल पर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति यासिर अराफात समेत आठ ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



क्वार्सी थाना क्षेत्र के निशात बाग कॉलोनी निवासी आसिया ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उसका निकाह 20 अप्रैल 2025 को अंकलेश्वर, जिला भरूच (गुजरात) निवासी यासिर अराफात चौधरी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने और नकदी व जेवरात देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये व लग्जरी कार की मांग करने लगे।


25 जुलाई 2025 की शाम मांग पूरी न होने पर पति यासिर अराफात चौधरी, ससुर अब्दुल कुद्दुस, सास शफीकुननिशा, ननद शहनाज उर्फ हिना, रुकैया खातून, सुफिया चौधरी, सुमय्या साबरीन और हुसैन आफताब तजम्मुल हुसैन चौधरी ने आसिया को कमरे में बंद कर पीटा। 27 जुलाई को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


29 अगस्त 2025 को पति ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि जब तक कार और पैसे नहीं मिलेंगे तब तक नहीं रखेगा और दूसरा निकाह। जब विवाहिता ने अपना दहेज का सामान व जेवरात वापस मांगे तो पति ने देने से इन्कार करते हुए फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर कॉल काट दिया।

सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि इस मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नामजदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें