लखनऊ की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद
लखनऊ अग्निकांड में मृत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग भी की गई।
यह कैंडल मार्च मैरिस रोड से शुरू होकर सेंटर प्वाइंट तक पहुंचा। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, समता सिंह, हिना मिर्जा, प्रदीप के. गुप्त, गंगाराम सिंह, राकेश सक्सेना, दलजीत सिंह जैसे कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
लखनऊ की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद